आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रीवा दारू का ठेका हटाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन आजमगढ़ जिला गंभीरपुर थाना के अंतर्गत लुहुसा मुबारकपुर के बगल में रीवा ग्राम सभा है जहां पर विगत वर्षों से दारू का ठेका चलता है वहीं पर विद्यालय है मंदिर है आए दिन पी करके अभद्र बातें करते रहते हैं आए दिन मारपीट होती रहती है जिससे बच्चियों को और बच्चों को विद्यालय आने-जाने में आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है गांव की महिलाएं जाती है उनको देखकर दारु पीने वाले लोग छीटाकशी करते हैं जिससे महिलाएं नाराज होकर के काफी संख्या में रोड पर उतर आई गंभीरपुर थाने के थाना अध्यक्ष मौके पर आए उन लोगों को समझा बूझकर जाम समाप्त करवाए ग्राम प्रधान ने भी बयान दिया लूहुंसा मुबारकपुर का ठेका है जो रीवा में चलता है मैं शासन प्रशासन से अपील करता हूं यहां से दारू का ठेका हटवाने का कष्ट करें प्रधान ने कहा कई बार एप्लीकेशन दिया गया मुख्यमंत्री तक सूचित किया गया इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा गंभीरपुर थाना अध्यक्ष ने आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाए।
के मास न्यूज़ संजरपुर पत्रकार चंद्रशेखर यादव


















