जौनपुर – वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 3 जुलाई को टेट परीक्षा सुबह की पाली में लगभग 9:30 से प्रारंभ होकर 12:00 तक समापन हुआ । जिसमें छात्र छात्रों प्राथमिक और जूनियर के सहायक अध्यापकों ने अपनी किस्मत आजमाई केंद्र में प्रवेश आज सुबह लगभग 8:00 बजे से प्रारंभ हुआ विद्यालय परिसर में भारी भीड़ के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई । जिसमें पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से छात्र और प्राथमिक व जूनियर के अध्यापकों ने परीक्षा में बैठकर अपने भाग का फैसला आजमाया परीक्षा कड़ी व्यवस्था के साथ सकुशल संपन्न कराई गई और दूसरी पाली में 2:30 से प्रारंभ होकर 5:00 बजे तक समापन हुआ जिसमें भारी गर्मी के कारण परीक्षार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लोग गर्मी से व्याकुल और पानी की तलाश करते नजर आए । वहीं दूसरी ओर पूरे विद्यालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी जिससे परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जाए पुलिस प्रशासन अपनी ड्यूटी पर डटे हुए नजर आए और विद्यालय परिसर में भारी संख्या में रोड से लेकर अंदर तक जाम लग रहा परीक्षा समाप्त होने पर विद्यालय के सामने रोड पर घंटो जाम लग रहा जिससे पब्लिक को आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा परीक्षा समाप्त होने के बाद ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली ।

















