भैंस चोर चोरी की भैंस के साथ हुआ गिरफ्तार

0
226

नायकडीह/गाजीपुर जिला के दुल्लापुर थाना अंतर्गत नायकडीह से दुल्हपुर थाना पुलिस ने आज दिनांक 05.10.2022 को एक अपराधी को किया गिरफतार। आपको बताते चलें कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जाए अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के दिशा निर्देशन में दुल्हपुर पुलिस ने विवेक सिंह उर्फ करिया पुत्र अनिल सिंह निवासी सुनहरा थाना दुल्लापुर जिला गाजीपुर को नायकडीह नट बस्ती से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक भैंस, एक पड़ीयां और एक मोबाइल बरामद किया गया। थाना दुल्हपुर में इसके ऊपर मु0अ0सं0 84/22 धारा 3/25 A Act, मु0अ0सं019/19/232/504 IPC व3(I)(द)SC/ST Act, मु0अ0सं0 NCR 84/2/504IPC, मु0अ0सं012/22 गुण्डा एक्ट, मु0अ0सं0189/2022 धारा 379 भा0द0वि0 पंजीकृत हैं। इसमें धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोतरी कर विधिक कारवाही करते हुए थाना दुल्हपुर ने माननीय न्यायालय के समक्ष अभियुक्त को प्रस्तुत किया है।

जय प्रकाश चंद्रा
ब्यूरो चीफ, के मास न्यूज, गाजीपुर

In