नेपाल में हुए वायुयान दुर्घना में गाजीपुर के चार लोगों की हुई मृत्यु

0
65

पोखरा/नेपाल में हुए वायुयान दुर्घना में गाजीपुर के चार लोगों की हुई मृत्यु। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि दिनांक 15 जनवरी 2023 को लगभग अपरान्ह 02ः30 बजे पड़ोसी देश नेपाल के पोखरा नामक स्थान पर वायुयान दुर्घनाग्रस्त हो गयी है। उक्त घटना में मृत व्यक्तियों में गाजीपुर जनपद के भी 04 व्यक्तियों के मरने की सूचना है। जिसमें अभिषेक कुशवाहा पुत्र चन्द्रमा कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम धरवॉ तहसील कासिमाबाद, सोनू जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल उम्र-32 वर्ष निवासी ग्राम चकजैनब तहसील कासिमाबाद, विशाल शर्मा पुत्र संतोष शर्मा उम्र-27 वर्ष निवासी ग्राम अलावलपुर अफगां तहसील कासिमाबाद एंव अनिल कुमार राजभर पुत्र रामदरस राजभर उम्र-25 वर्ष निवासी चकदरिया (चकजैनब) तहसील कासिमाबाद गाजीपुर है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी घोषणा में कहा है कि मृतक की मृत शरीर को जनपद में ले आने तक का सारा खर्च उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा वहन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को 05-05 लाख की आर्थिक सहायता धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

जय प्रकाश चंद्रा
ब्यूरो चीफ, के मास न्यूज, गाजीपुर

In