चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचे, 02 कारतूस.315 बोर के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

0
187

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 श्री संजय कुमार के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री शुभम तोदी के निकट पर्यवेक्षण में तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 26.03.2022 को थानाध्यक्ष श्री राजाराम द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर सोनहा पोखरा मोड़ वहद ग्राम ब्राह्मणपुर के पास से पुलिस बल के सहयोग से अभियुक्त अमर सरोज पुत्र वंशराज सरोज निवासी डीहा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद मोटर साइकिल तथा एक अदद नाजायज तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुई। उक्त के संबंध में अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
1.अमर सरोज पुत्र वंशराज सरोज उम्र करीब 22 वर्ष निवासी डीहा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
बरामदगी-
1.एक मोटर साईकिल हीरो सुपर स्पेलेन्डर UP50BA 7378 (चेचिस नम्बर MBLAR035H9J04975)
2.एक तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 42/22 धारा 411/419/420 भादवि थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 43/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष श्री राजाराम द्विवेदी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
2-उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह चौकी प्रभारी बजरंगनगर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
3-उ0नि0 श्री विभूति नरायण राय, थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर
4-हे0का0 महेन्द्र यादव,हे0का0 जितेन्द्र यादव थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।
6-का0 सचिन यादव, का0 अजय प्रजापति, का0 दीपक कुमार थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर।
रिपोर्टर राजेश कुमार गुप्ता

In