मौसम को लेकर डीएम इंद्रजीत सिंह की जनपदवासियों से अपील, सतर्कता बरतने की सलाह 25-26 सितंबर को सुलतानपुर में भारी बारिश की संभावना, गरज-चमक व तेज हवाओं को लेकर रहें सावधान

0
3

 

दोस्तपुर/सुलतानपुर।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की ओर से जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने 25 एवं 26 सितंबर 2026 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।

आईएमडी के 24 सितंबर 2026 के पूर्वानुमान के अनुसार सुलतानपुर, अमेठी, अयोध्या, प्रतापगढ़, फतेहपुर, रायबरेली, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बांदा, चित्रकूट और कौशांबी समेत कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। बारिश के दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

डीएम ने सावधानी बरतने की अपील की

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की ओर से जनपदवासियों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें। आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं के समय खुले स्थानों, पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर एवं जर्जर भवनों से दूर रहें।

डीएम की ओर से यह भी अपील की गई है कि जलभराव वाले रास्तों पर अनावश्यक आवागमन न करें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी चेतावनियों का पालन करें। बारिश और तेज हवाओं के दौरान अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

 

के मास न्यूज संवाददाता दोस्तपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें