आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां (असुरायन) में भैंस के पड़ोसी खेत में चले जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसी गांव के एक मनबढ़ युवक अंकित चौहान पुत्र वीरेन्द्र चौहान ने वृद्ध व्यक्ति सोफियान अहमद पुत्र दिल्लू पर जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला कर दिया।जानकारी के अनुसार, फरिहां (असुरायन) पर भैंस चरा रहे फैजुल्लाहपुर निवासी सोफियान अहमद की भैंस गलती से बगल के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर अंकित चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान ने बिना किसी बात को लेकर वृद्ध सोफियान अहमद पुत्र दिल्लू पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि विवाद के दौरान अंकित चौहान ने सूफियान अहमद पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। वृद्ध सोफियान अहमद पर हमला होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कराया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। अंकित चौहान पुत्र वीरेन्द्र चौहान आए दिन किसी न किसी व्यक्ति से बेवजह बाद विवाद करता रहता है लगभग दो साल पहले भी अंकित चौहान पुत्र वीरेन्द्र चौहान का असलहा के साथ वीडियो एवं फोटो भी वायरल हुआ था अंकित चौहान पुत्र वीरेन्द्र चौहान को नाबालिक देखते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा हिदायत देकर अंकित चौहान को छोड़ दिया गया था घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव आजमगढ की रिपोर्ट















