भीम आर्मी भारत एकता मिशन शाखा सुल्तानपुर में आयोजित बैठक में चलाया सदस्यता अभियान

0
332

 

कादीपुर(सुल्तानपुर)

भीम आर्मी की जिला इकाई सुलतानपुर ने कल दिनांक 21/08/2022 को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहत सुल्तानपुर जिला मुख्यालय पर एक बैठक की गयी। जिसमें भीम आर्मी ने गरीबों असहाय और मजलूमों के ऊपर हो रहे अत्याचारों से तंग आकर आवश्यक बैठक किया। जिसमें राजस्थान के जालोर जिले मे हुई इंद्र मेघवाल की जातीय घटना से पूरे भारत के दलित समाज के लोग आक्रोशित हुए है। भीम आर्मी के कार्यो से प्रभावित हो कर सुल्तानपुर जिले के राष्ट्रीय अंबेडकर सेना सुल्तानपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ बौद्ध ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ भीम आर्मी एवम आजाद समाज पार्टी का दामन थामा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन जनपद सुलतानपुर में मौजूद रहें कमलेश सचान जी जोनल प्रभारी देवीपाटन मंडल, राहुल भारती मंडलअध्यक्ष आजाद समाज पार्टी अयोध्या, अरुण शास्त्री भीम आर्मी मंडल अध्यक्ष अयोध्या, विनय प्रताप भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर, राजकुमार भीम आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर चंद्रराज जिला प्रभारी ASP, एड.विनोद कुमार, बद्री प्रसाद ,के समक्ष सभी सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहें।

अशोक कुमार पत्रकार
के मास न्यूज कादीपुर सुल्तानपुर

In