टोकन के अनुसार आनलाइन ही ख़रीद होगी सुनिश्चित: जिलाधिकारी

0
96

चंदौली: जिलाधिकारी श्री संजीव सिंह नवीन मंडी में निरीक्षण कर धान खरीद की जानकारी ली। साथ ही उपस्थित किसानों से वार्तालाप करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद के दौरान कहा कि ऑनलाइन टोकन जिनका भी जारी है उस डेट पर ही खरीद सुनिश्चित होगी। जिन किसान भाइयों का किन्ही कारणों से टोकन निरस्त हो गया है वह दोबारा टोकन निकालकर अपना धान क्रय केंद्र पर ही बेचे। टोकन के अनुसार आनलाइन ही ख़रीद होगी सुनिश्चित। सभी किसान भाइयों का पूरी पारदर्शिता के साथ धान की खरीद सुनिश्चित होगी इसके लिए कर्मचारियों की अधिक उपलब्धता, कांटा व बोरे की पर्याप्त व्यवस्था जिला प्रशासन सुनिश्चित कर रहा है। सभी क्रय केंद्र पर पूरी क्षमता के साथ किसानों से धान खरीद किया जाना सुनिश्चित हो इसके लिए सभी क्रेप केंद्र प्रभारियों को निर्देशित भी किया गया है। हिदायत दिया गया है। कर्मचारियों द्वारा लापरवाही न मिले। जिलाधिकारी ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि धैर्य बनाए रखें सभी किसान का धान की खरीद अवश्य होगी। नवीन मंडी में पुलिस बल भी तैनात रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा धान खरीद के दौरान कर्मचारियों से अभद्रता व लड़ाई-झगड़ा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीद क्रय केंद्र पर टोकन के हिसाब से किसानों का धान खरीद किया जाना सुनिश्चित हो। मंडी सचिव डस्टर मशीन खरीदने में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन किसान भाइयों का टोकन जिस डेट का है उन्ही का खरीद होगी। किसान भाई उस डेट पर पहुंचकर अपना धान की तौल अवश्य कराएं इसके अलावा धान खरीद के तत्काल बाद मशीन पर फिंगरप्रिंट जरूर लगा दें। ताकि भुगतान जल्द से जल्द कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, डिप्टी आरएमओ, मंडी सचिव सहित अन्य अधिकारी एवं किसान भाई उपस्थित थे।

साजू थॉमस, चन्दौली

In