गांव में मचा हड़कंप , संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

0
1

 

कादीपुर/सुलतानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सखौली खुर्द गांव में शुक्रवार शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला । जिससे इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया । मृतक की पहचान अवधेश कुमार पाल पुत्र रामकुमार पाल उम्र लगभग 48 वर्ष निवासी सखौली खुर्द के रूप में हुई हैं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताया हैं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मौत के कारणों की जांच कर रही हैं मृतक की पत्नी प्रमिला पिछले 4 वर्ष से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा हैं वहीं पुत्र अभिषेक की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी अभिषेक बाहर रहकर रोजी-रोटी कमाता हैं उसकी पत्नी पुष्पा घर पर रहती हैं अभिषेक की 4 माह की बच्ची हैं मृतक की दो पुत्रियां साक्षी और विनाक्षी शादी योग्य हैं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। पुलिस का कहना हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही हैं घटना से गांव में शोक का माहौल हैं।

 

अशोक कुमार पत्रकार

केमास न्यूज कादीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें