अखण्डनगर/सुलतानपुर
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अलीमुद्दीनपुर के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।ग्राम व पोस्ट अलीमुद्दीनपुर निवासी नगीना सिंह ने अखण्डनगर थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 12 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे युवक अतुल कुमार सिंह पुत्र मानसिंह पड़ोस के गांव में निमंत्रण देने गया था। लौटते समय राजेश गुप्ता के घर के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार (नंबर UP 44 BP 7668) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए युवक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर मारने वाली कार का चालक उत्कर्ष पुत्र अरविंद कुमार दुबे, निवासी ग्राम मडई, पोस्ट नुवाए (थाना जयसिंहपुर, सुलतानपुर) बताया जा रहा है, जो दुर्घटना के बाद गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी सौरभ श्रीवास्तव व अन्य लोगों ने घायल युवक अतुल कुमार को लहूलुहान हालत में उठाया और तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) अखण्डनगर पहुंचाया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार घायल की हालत अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
के मास न्यूज संवाददाता दोस्त पुर

















