पत्रकारों के हित के लिए लड़ी जाने वाली हर लड़ाई में उपजा हमेशा अहम योगदान देता रहेगा-अजीत नरायण

0
105

बसखारी अंबेडकर नगर। वर्तमान परिस्थिति पत्रकार और पत्रकारिता के लिए चुनौती का कार्य है। लेकिन यदि आप किसी संगठन से जुड़कर पत्रकारिता करते हैं तो यह चुनौती पूर्ण कार्य भी आपके लिए आसान बन जाता है। बशर्ते उस संगठन का उद्देश्य पत्रकारिता के हित की लड़ी जाने वाली हर लड़ाई से हो। यूपी जनर्लिस्ट एसोसिएशन एक ऐसा ही संगठन है जो मुख्य रूप से संगठन से जुड़े पत्रकारों के सम्मान, स्वाभिमान उनके हित की लड़ी जाने वाली हर लड़ाई में अपना अहम योगदान देता है। उक्त बातें यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह ने अंबेडकर नगर से बनारस जाते समय जनपद अंबेडकर नगर के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता के आवास पर एक स्वागत कार्यक्रम के दौरान कही। अंबेडकर नगर जनपद के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता को अल्प समय में प्रदेश उपाध्यक्ष के आने की दी गई सूचना पर पहुंचे कई पत्रकारों को प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा आगामी महीनों में होने वाले चुनाव के संदर्भ में जानकारी देते हुए जनपद में सदस्य संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। इससे पहले शुकुल बाजार पहुंचने पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह का संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, जिला महामंत्री अरुण कुमार मिश्र, प्रशांत सिंह आदि पत्रकारों ने माला पहनाकर स्वागत किया। संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए अल्प समय में पहुंचे पत्रकारों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिला महामंत्री अरुण कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान संगठन से जुड़े कई पत्रकार भी मौजूद रहे।

In