मऊ –
जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटौरा ग्राम में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया ग्रामीण घटना की निंदा करते हुए दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने से लोगों की भावनाएं आहत हुई है उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त मूर्ति की जल्द मरम्मत करने की मांग की, घटना की सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम इटौरा गांव पहुंची और मौके पर जांच पड़ताल की टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्य जूटाने का प्रयास किया वही हलधरपुर थाना अध्यक्ष श्री भगवान जी ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्दी दोषियों का पता लगाकर उनके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी थाना अध्यक्ष के अनुसार क्षतिग्रस्त मूर्ति की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना राव, नंदलाल बागी ,विधि चंद, मनोज कुमार, अरविंद ,विनोद, मीना ,सुशीला, देवंती, पुष्पा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर घटना में शामिल लोगों का पता लगाने की मांग की है ।













