गांव में राजनैतिक एवं सामाजिक संवाद गोष्ठी में उमड़ी भीड़

0
1

 

 

 

 

योगी जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प, ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे को गांठ बांधने का किया आह्वान : भाजपा विधायक पूर्व मंत्री विनोद सिंह

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने रविवार को लौहर भाईं गांव में आयोजित राजनैतिक एवं सामाजिक बिंदुओं पर संवाद गोष्ठी में पहुंचकर क्षेत्र की जनता, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम में लोहरामऊ एवं दूबेपुर मंडल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक विनोद सिंह ने कहा कि आज हम सभी यहां से एक संकल्प लेकर जाएं कि योगी जी को तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था का वातावरण बना है, जिसके कारण आमजन शांतिपूर्ण तरीके से अपना जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं।

 

विनोद सिंह ने अपने संबोधन में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे भूलना नहीं है और इसे गांठ बांधकर रखना है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और आपसी भाईचारे को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस गोष्ठी का उद्देश्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच कोई दूरी न रहे। उनके क्षेत्र में क्या कार्य हुए और क्या होने वाले हैं, इसकी जानकारी भी देना है ताकि आमजन तक वे बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिना सकें। विनोद सिंह ने कहा कि जनता जनार्दन ने एक सुर में योगी जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का संकल्प ले लिया है।

 

इस दौरान विधायक विनोद सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता का निरंतर सहयोग संगठन को मजबूती प्रदान करता है।

 

कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री श्याम बहादुर पाण्डेय ने किया, वही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उनके पुत्र पुलकित सिंह (युवा बीजेपी नेता एवं समाजसेवी), काली सहाय पाठक पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, विजय त्रिपाठी महामंत्री, संदीप सिंह जिला महामंत्री अयोध्या प्रसाद वर्मा जिलामहामंत्री,जिला मंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, राम अवध यादव प्रधान अमेठा, बृजेश यादव प्रधान बहलोलपुर, राजेश सिंह प्रधान दिखौली, रामराज वर्मा प्रधान अहिमाने, ज्ञान यादव अमेठा, राम अचल प्रधान लौहर पश्चिम, विजय कुमार प्रधान पकड़ी, बबलू सिंह प्रधान रामनगर, रिंकू सिंह प्रधान कटावां, सोनू सिंह प्रधान बहरौली, बसंत तिवारी प्रधान महाजीतपुर, राम सुंदर कोरी प्रधान रामापुर, सुभाष सिंह प्रधान इमलिया कला, अनिल यादव प्रधान इमलिया खुर्द, योगेश निषाद प्रधान भोएं, अमित तिवारी प्रधान तिवारीपुर, संतोष निषाद कबरी, शंभू निषाद ढखवा, सत्यजीत राय प्रधान गोड़वा, राम उजागिर यादव बहलोलपुर, रामशंकर वर्मा रिटायर प्रोफेसर पॉलिटेक्निक दूबेपुर, सीताराम वर्मा अहिमाने, अवधेश तिवारी भादा, बब्बन दूबे घासीपुर, छेदी मौर्य घासीपुर, विश्वनाथ मौर्या लौहर पश्चिम, नंदलाल प्रजापति परऊपुर, श्यामू प्रजापति दिखौली, साधूराम चौरसिया भाईं, राजेश सिंह दिखौली, शीतला प्रसाद सिंह बहरौली, बबलू श्रीवास्तव लौहर दक्षिण, दिनेश श्रीवास्तव परऊपुर, दीपचंद्र जायसवाल चकरपुर, सोहन लाल निषाद कमनगढ़, दल श्रृंगार सिंह इमलिया कला, केश कुमार पाल महेदवा, रमेश कोरी मठा, नंद देव गौड़ पूर्व प्रधान, विनोद विश्वकर्मा रामनगर बनकट, बाबूलाल कोरी बिसानी एवं जियालाल कोरी अलहदादपुर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

संवाद गोष्ठी के दौरान क्षेत्रीय एवं सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें