गांव के बाहर मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव, सिर पर चोट के निशान से सनसनी

0
2

गांव के बाहर मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव, सिर पर चोट के निशान से सनसनी

आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव गांव के बाहर सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

15 अगस्त सुबह तकरीबन बजे

मामला पवई थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव का है, जहां शनिवार सुबह सलारपुर चकरोड के पास प्रमोद कुमार गोंड का शव पड़ा मिला। सुबह खेत की तरफ गई महिलाओं ने शव देखा, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों के मुताबिक प्रमोद शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।

मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिवार का आरोप है कि एक विवाद को लेकर प्रमोद को पहले धमकी भी दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ब्लॉक इकाई पवई संवाददाता मुकेश सक्सेना की रिर्पोट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें