जौनपुर – केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन, नई दिल्ली की जनपद जौनपुर जिला इकाई के जिला अध्यक्ष राधेश्याम जी के बड़े भाई के बुधवार को हुए निधन से संगठन परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान उत्तर प्रदेश प्रभारी सुबोध कुमार, उत्तर प्रदेश जनसंपर्क अधिकारी रामनिवास गौतम, उत्तर प्रदेश कोर कमेटी सदस्य उमेश कुमार, लालगंज तहसील अध्यक्ष एडवोकेट चन्दन कुमार तथा लालगंज तहसील युवा अध्यक्ष छविलाल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। सभी ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए इस दुःख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
और ईश्वर से प्रार्थना किया कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।














