मुड़िला बाजार में जय मां अंबे दुर्गा पूजा समिति ने किया विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़े श्रद्धालु

0
2

 

 

मुडीला /कादीपुर थाना अंतर्गत मुड़िला बाजार में शनिवार को नवरात्रि के सातवें दिन जय मां अंबे दुर्गा पूजा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

 

भंडारा शाम 5:30 बजे शुरू हुआ और रात 10 बजे तक चलता रहा। इस दौरान महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे समेत क्षेत्र के कई श्रद्धालु मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली और सभी को प्रसाद वितरित किया।

 

समिति के सहयोगी अनमोल बरनवाल और अभिषेक गुप्ता ने बताया कि भंडारे में प्रसाद की कोई कमी नहीं हुई। सभी श्रद्धालुओं को भरपूर प्रसाद दिया गया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया।

 

इस अवसर पर आदर्श गुप्ता, अनिल अग्रहरि, श्रीनिवास अग्रहरि, राजू निषाद और समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। समिति ने सभी सहयोगियों और प्रसाद लेने आए श्रद्धालुओं का आभार जताया।

 

रिपोर्ट विवेक कुमार पत्रकार

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें