स्थानीय निकाय चुनाव कांग्रेस मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर लड़ेगी – सत्य नारायण पटेल

0
89

अम्बेडकर नगर, आजादी के बाद पहली बार देश भीषण मंहगाई की मार से त्रस्त है, बेरोजगारी अपने चरम पर है बावजूद इसके आप लोकसभा में इसकी चर्चा तक नहीं कर सकते,अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव उप्र सहप्रभारी सत्य नारायण पटेल जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनों को सम्बोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि देश अहंकारी तानाशाही के दौर में है जहाँ लोकतंत्र की बात करने पर भाजपा सरकार मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लेती है, युवाओं, किसानों और आम जनता में भय के साथ निराशा है लेकिन कांग्रेस राहुल गांधी जी के दमदार नेतृत्व में न्याय की लड़ाई लड़ रही है .आज सत्ताधारी दल देश के नवरत्न सार्वजनिक कंपनियों को लीज पर देकर अपराधियों का, निजीकरण, मौद्रिकरण कर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं हैं, कांग्रेसजन इन्हीं मुद्दों के साथ जनता के बीच जायेंगे। स्थानीय निकाय चुनाव में मुख्य मुद्दा बनाकर लड़ेगी और जीतेगी ,श्री पटेल ने कांग्रेसजनों में उत्साह भरते हुए कहा कि बिना डरे बिना झुके हम जनता के हक की लड़ाई लड़ेंगे .
अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव उप्र सहप्रभारी सत्य नारायण पटेल एकदिवसीय दौरे पर अम्बेडकर नगर पहुंचे, जनपद आगमन पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया और कार्यालय पर बैठक में उप्र सहप्रभारी सत्य नारायण पटेल ने स्थानीय निकाय चुनाव और डिजिटल सदस्यता अभियान की समीक्षा की, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने समस्त कार्यक्रमों को सफल बनाने का आवाहन किया .कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू” ने किया।
कार्यक्रम को प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी, रामकुमार पाल, अजय सिंह “कप्तान” प्रदेश सचिव मो अनीश खान, अमित जायसवाल, मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, पी सी सी सदस्य सुनील मिश्र, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”,रवीश शुक्ला, सुनील सिंह, राम जन्म दूबे, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी, नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति, नगर अध्यक्ष टांडा शाहबाज अंसारी, ब्लाक अध्यक्ष जहांगीरगंज इरशाद अली, ब्लाक अध्यक्ष कटेहरी नंदकुमार गुप्ता, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, “दद्दू”, ब्लाक अध्यक्ष भीटी शोभनाथ कन्नौजिया, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव “संजय”, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा, सै ऐतबार हुसैन “अक्कन”, जन सूचना प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा, जिला महासचिव आशुतोष मिश्र, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उदयभान मिश्र “राजबहादुर”, जय प्रकाश तिवारी, राम जी वर्मा, उमापति वर्मा, ज्ञानेन्द्र पाठक “नन्हे”, राजपत पटेल, राकेश वर्मा, वी पी गौतम, रेहाना बानो, नासिर अली, निरजूराम, जासलीक अनवर, राजनाथ दूबे, इंजीनियर विश्वनाथ निषाद, अम्बिका प्रसाद, राजेश कुमार मौर्य,रीतेश तिवारी, राम नरेश पाल, दीनानाथ यादव, नथिक, सुनोवर, मस्तराम शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

In