आज़ादी से लेकर आज तक नही बना पुल जनता व स्कूली बच्चे आज भी नाव का सहारा लेकर जाते हैं अपने गंतव्य पर

0
147

अम्बेडकर नगर

इसरार अहमद की रिपोर्ट

अम्बेडकर नगर जिले के ब्लॉक भियांव के अंतर्गत एक ऐसा गांव जहाँ पर आज़ादी के बाद से किसी सरकार की आजतक नज़र नही पड़ी। जहां पर आज भी बच्चे बूढ़े नाव का सहारा लेकर आने जाने को मजबूर हैं। नन्हे बच्चे स्कूल नाव से ही जाते हैं। यहाँ तक कि लाश को भी ले जाने के लिए नाव का सहारा लिया जा रहा है। जैतपुर थाना अंतर्गत पुराने जमाने मे रही रियासत तिघरा के पास लखमीपुर ग्राम सभा है। जहाँ पर आज भी रास्ता नही है। गांव के पास टोंस नदी है जो गांव के बीच से निकली है। जिसका एक पुरवा जिसमे 42 घर की आबादी है जिसमे यादव जाति के लोग निवास करते हैं। उनके आने जाने के लिए कोई रास्ता नही है।लोग दिनभर नाव चलाकर जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि जब से देश आजाद हुआ है यहाँ पर कोई विकास नही हुआ है। आज तक कोई सांसद विधायक विकास नही किया है। जबकि सपा सरकार से मौजूदा विधायक जिनका घर मात्र 2 किलोमीटर पर हैं। मौजूदा सपा से विधायक सुभाष राय जी से फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि तीन पुल के लिए विधानसभा में आवाज़ उठाया था। जो इस भाजपा सरकार में सम्भव नही है। सपा सरकार बनने पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। लेकिन इनकी भी नज़र नही पड़ी। दो बार रहे पूर्व विधायक शेर बहादुर सिंह यहाँ पर स्थित मंदिर पर कसम खा कर गए थे कि सरकार बनने पर यहाँ पुल का निर्माण कराया जाएगा। जबकि बसपा सरकार आयी। मौजूदा भाजपा सरकार का कोई मंत्री विधायक आज तक नही आया। शासन से प्रशासन तक ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना दी गयी पर कोई कार्य नही हुआ। इसी गांव में कुछ दिन पहले हुए रोड एक्सीडेंट में हरिहर यादव 52 पुत्र स्व दयाराम यादव की मृत्यु हो गई थी। जिनकी लाश पोस्टमार्टम के बाद नाव के द्वारा घर पर पहुंचाया गया। जिनकी खबर होते ही मालीपुर क्षेत्र के सपा नेता सिद्धार्थ मिश्र ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि सपा सरकार बनते ही यहाँ पर पुल का निर्माण कराया जायेगा। वहीं विधायक सुभाष राय से टेलीफोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि इसके लिए सदन में आवाज़ उठाया था बजट पास होने पर पुल का निर्माण कराया जाएगा।

In