आजमगढ़ जिले के कप्तान गंज डिवीजन के बिजली उपकेंद्र रानीपुर में बड़ा हादसा

0
0

आजमगढ़ जिले के कप्तान गंज डिवीजन के बिजली उपकेंद्र रानीपुर में बड़ा हादसा

फोन पर लिया गया शटडाउन, टाउन और ग्रामीण फीडर के असमंजस में गलत लाइन पर चढ़ा संविदा हेल्पर अश्विनी सैनी, बिना सुरक्षा उपकरण के 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा।

मामला सर्किल-2 आजमगढ़ के कप्तानगंज डिविजन अंतर्गत बिजली उपकेंद्र रानीपुर का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दूसरे लाइनमैन से फोन पर शटडाउन लिया गया था। फीडर की पहचान को लेकर भ्रम की स्थिति बनी और संविदा हेल्पर अश्विनी सैनी गलत फीडर पर चढ़ गए। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट लाइन में करंट आ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसे में कंधे पर गंभीर चोट आई है तथा कमर कई जगह से बुरी तरह जल गई है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

एक फोन कॉल, एक फीडर की चूक और एक संविदा हेल्पर की जिंदगी दांव पर! रानीपुर उपकेंद्र हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं

सब ब्यूरो चीफ महादेव यादव की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें