गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक होंडा सिटी कार और 2,070 रुपये नकद भी बरामद किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी कमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ सुहवल-रेवतीपुर बॉर्डर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मेदनीपुर-बारा मार्ग की ओर जा रही होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 19 पैकेटों में कुल 24 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से जयप्रकाश पुत्र स्व. दलसिंगार तथा विशाल कुमार पुत्र अरविन्द राम, दोनों निवासी ग्राम पलीगढ़, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना सुहवल में मु0अ0सं0 90/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी कमलेश कुमार मय हमराह शामिल रहे।
जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर














