माहुल(आजमगढ़) अहरौला थाने के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उप निरीक्षक नितेश चौबे और उनकी टीम द्वारा पांच माह पूर्व क्षेत्र के एक व्यक्ति का साइबर धोखाधड़ी के जरिए गायब किए गए 37475 रूपये शुक्रवार को उसके बैंक खाते में वापस कराया।पुलिस के इस कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही।
क्षेत्र के फतेपुर निवासी प्रवीण कुमार के बैंक खाते से 27 दिसंबर 2025 को साइबर फ्राड के जरिए 37475 रूपये गायब हो गए थे।जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा उसी दिन एन सीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उप निरीक्षक नितेश चौबे,ने बैंक की शाखा में पहुंच कर आरोपित के बैंक खाते को होल्ड करा दिया और रकम के वापसी का प्रयास करने लगे।पुलिस के अथक प्रयास के बाद शुक्रवार को पीड़ित प्रवीण कुमार को अहरौला थाने पर बुला कर नियमानुसार उनकी गायब रकम को उनके बैंक खाते में वापस करा दिया गया।
अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू


















