सुल्तानपुर
सुल्तानपुर के थाना बंधुआकला थाना क्षेत्र के दादूपुर के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर इलाज के दौरान हुई मौत दिव्यांग रामधीरज (35) सुत रघुराज निवासी रूपापुर थाना कुड़वार साइकिल से सब्जी खरीदने के लिए अमहट के लिए जा रहे थे जिनका थाना बंधुआकला में दुर्घटना हो गया। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया घटना की सूचना पर स्थानीय थाना और परिजन पहुंचे। घटना सुबह 5 बजे कि बताई जा रही है। सब्जी बेचकर वह परिवार का पालन पोषण करते थें।
प्राथमिकी उपचार के बाद हालात स्थिर रही किसके बाद डॉक्टरों ने सीटी स्कैन के लिए अमहट स्थित ट्रामा सेंटर भेजा जहां पर हालत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के 2 बच्चे है एक करीब 9 वर्ष की लड़की कचन और 7 वर्ष के करीब लड़का दिव्यांश है।
In


















