मेजर ध्यानचंद की जयंती पर दौड़ प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

0
1

गाजीपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में सोमवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजीपुर के प्रांगण में जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण कुमार, चकबंदी सहायक अधिकारी, गाजीपुर ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा एवं दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 30 बालक एवं 23 बालिकाओं सहित कुल 53 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंकुर गुप्ता ने प्रथम, मुकेश रावत ने द्वितीय तथा निखिल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में नीलम बिंद प्रथम, निक्की द्वितीय तथा सृष्टि यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत देवी प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुके भेंट कर किया गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण पारसनाथ यादव, दिव्यांगजन अधिकारी गाजीपुर के कर-कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक की भूमिका विजय, खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक, नागेन्द्र यादव, योगेन्द्र कुमार सिंह एवं जुगनू वारिस ने निभाई। सहायक के रूप में राधेश्याम सिंह यादव, प्रेमचंद यादव, संगीता यादव, योगेन्द्र सिंह, चन्दन यादव एवं अंजनी वर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में देवी प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी गाजीपुर ने प्रतियोगिता में शामिल सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ ही उनमें खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विकास करती हैं।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें