बारिश के चलते गाजीपुर के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में छुट्टी शिक्षक-कर्मचारी करेंगे विभागीय कार्य

0
3

गाजीपुर। जनपद में हो रही बारिश तथा मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर द्वारा 31 अगस्त 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि, जनपद में लगातार हो रही बारिश एवं मौसम विभाग के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी संबंधित विद्यालयों में 1 सितंबर को शिक्षण कार्य नहीं होगा। हालांकि, विद्यालय बंद रहने के बावजूद शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रबंधकों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि, वे अपने-अपने क्षेत्र में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। साथ ही परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रबंधकों को भी आदेश की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन के इस निर्णय से बारिश के बीच विद्यालय आने-जाने वाले छोटे बच्चों को राहत मिलेगी। वहीं, विद्यालयों में तैनात शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थित होकर विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें