पुलिस लाइन गाजीपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

0
17

गाजीपुर। पुलिस लाइन गाजीपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मनमोहक मंचन किया गया। इसके साथ ही भक्ति गीतों एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान पूरा पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आराधना की। सभी ने समाज में शांति, सौहार्द, सुख एवं समृद्धि की मंगलकामना की। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजीपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें