स्ट्रिंगर रिपोर्ट जौनपुर – हीरा मणि गौतम
जौनपुर – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन जौनपुर स्थित मंदिर प्रांगण में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी जौनपुर सैमुअल पॉल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों के साथ विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन किया।
पूजन के दौरान अधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण से जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की। साथ ही जौनपुर में शांति, सुरक्षा, आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की गई।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर पर्व की खुशियां साझा कीं।।
In














