मुडिला/कादीपुर थाना अंतर्गत ग्रामसभा मालापुर बाजार में शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दिनभर बाजार में उत्सव जैसा माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे।
जन्माष्टमी के अवसर पर प्रसिद्ध कमल जादूगर ने अपनी जादू कला का प्रदर्शन किया। उनके जादुई करतब देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर बच्चों में जादू को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोग जादू देखकर रोमांचित हुए और कलाकार की खूब तारीफ की।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और जन्माष्टमी के गीतों पर डांस कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। गीत-संगीत और नृत्य ने जन्माष्टमी उत्सव की रौनक और बढ़ा दी। मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मालापुर बाजार में मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी ने दुकानों और मनोरंजन का आनंद लिया। मेले में जलेबी और चाट की दुकानें भी लगी थीं, जहां लोगों ने अपने पसंदीदा पकवानों का स्वाद लिया। बाजार में लोगों की आवाजाही से पूरे इलाके में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
जन्माष्टमी कार्यक्रम और मेले का आनंद लेने के लिए आसपास के इलाकों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। भारी भीड़ के कारण मालापुर बाजार में उत्सव जैसा माहौल रहा। जादू, नृत्य और मेले के कार्यक्रमों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला



















