मझुई नदी में मिला कल्याणपुर निवासी युवक का शव
सुल्तानपुर
अखण्डनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी कमलेश कुमार उर्फ कमालू (36) पुत्र जयंती प्रसाद का शव रविवार सुबह में नगरी पुल के निकट मझुई नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, कमलेश उर्फ कमालू 9 अक्टूबर को खेत देखने के लिए गांव के एक व्यक्ति के साथ घर से निकले थे। वापस नहीं लौटने पर उनकी तलाश की जा रही थी। रविवार सुबह नदी में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
In
















