जलालपुर/अंबेडकर नगर
मुस्तफाबाद नगपुर स्थित जाफरिया FC ग्राउंड पर एक भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और विशिष्ट अतिथि पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और उनका उत्साहवर्धन करते हुए की।संदीप अग्रहरि ने कहा, “खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी एकजुटता, भाईचारे और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम भी है।” उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष ओन करबलाई नवाब, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया।






















