धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर अमरेथू डडिया में मेले का किया गया आयोजन, बाबा साहब के अनुयायियों ने ली त्रिशरण पंचशील
*मुड़िला / कादीपुर,*
कादीपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा अमरेथू डडिया में स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन *युवा अम्बेडकर सेवा समिति, अमरेथू डडिया, कादीपुर* द्वारा किया गया था। इस अवसर पर पार्क में एक विशाल मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी शामिल हुए।
समिति के लोगों ने बताया कि 14 अक्टूबर 1956 को ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपनी पत्नी डॉ. सविता अम्बेडकर के साथ महाराष्ट्र के नागपुर स्थित दीक्षाभूमि में 10 लाख अनुयायियों के साथ बौद्ध धम्म की दीक्षा ग्रहण की थी। तभी से उनके अनुयायी इस दिन को धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस के रूप में मनाते हैं।
कार्यक्रम में बौद्धाचार्य विकास अनोखा के द्वारा त्रिशरण पंचशील पाठ कराया गया और शांति का संदेश दिया गया। इसके बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय शासन-प्रशासन के लोग भी मौके पर मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर युवा अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष हरिलाल उर्फ राम आशीष, दिनेश कुमार, श्याम बहादुर ,बब्लू गौतम, चंद्रसेन दादा सूरापुर,भीम आर्मी पूर्व जिला अध्यक्ष ए.के. गौतम, अमित कुमार, दिनेश कुमार, दिलीप कुमार, प्रकाश, मंजीत, माता प्रसाद, रोहित, विकास, प्रिंस सहित सैकड़ों समाजसेवी, पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट – विवेक कुमार पत्रकार




















