जलालपुर/अंबेडकर नगर
मंगलवार रात्रि को रामलीला मैदान जलालपुर में श्री रामलीला सेवा समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र द्वारा आयोजित रामलीला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंच पर सर्वप्रथम श्रीराम जन्म का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया गया, विश्वामित्र यज्ञ, राम-लक्ष्मण मंगनी, ताड़का वध और सुबाहु वध का भव्य मंचन हुआ। जबकि गल्ला मंडी में श्री रामलीला सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के तत्वावधान में कथा वाचन के उपरांत मानिकचंद सोनी, उपाध्यक्ष विकाश निषाद, सोनू गुप्ता,सोनू गौड,सोनू गुप्ता ने आराध्य राम जानकी सहित की उतारी । जय श्री राम के जयकारे से माहौल भक्तिमय रहा। धर्मशाला पर आयोजित श्री रामलीला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में भव्य झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही, इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर बेचन पांडे, दीपचंद सोनी, आनंद मिश्र, सुरेश गुप्त, आशाराम मौर्य, राधेश्याम शुक्ला,कृष्ण गोपाल गुप्ता, अतुल जायसवाल, सुशील अग्रवाल,रामचन्द्र जायसवाल, विनोद मिश्र, जनमेजय मिश्र, संतोष सोनी, शिवनाथ त्रिपाठी , दिलीप यादव, विक्की गौतम समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।






















