नीट-यूजी2026 मे आदित्य पांडेय ने बढाया क्षेत्र व परिवार का मान,590अंक प्राप्त कर हासिल कीAIR13,799

0
1

सुल्तानपुर/बरौंसा

 

जनपद सुलतानपुर विकासखंड जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम सहादतपुर ( टोलवा) निवासी छात्र आदित्य पांडे ने नीट -यूजी 2026 परीक्षा में 590 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक(AIR)13,799 हासिल की है इस शानदार सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है NEET-UG 2026 के परिणाम हाल ही में घोषित किए गए हैं आदित्य पांडे के पिता शैलेंद्र पांडे तथा माता श्रीमती श्वेता पांडे ने पुत्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उसकी कड़ी मेहनत अनुशासन और लगन का परिणाम बताया आद्यप्रसाद पांडे के पौत्र हैं परिवार के सदस्यों रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों एवं परिवार के सहयोग को दिया उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी अब उनका लक्ष्य एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेकर सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें