डीजे ट्रॉली चोरी का चंद घंटों में खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

0
2

डीजे ट्रॉली चोरी का चंद घंटों में खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

 

दोस्तपुर

बन्धुआकला पुलिस ने डीजे ट्रॉली चोरी का चंद घंटों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों दिव्यांशू यादव, संदीप निषाद और अमन यादव को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की डीजे ट्रॉली बरामद की।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के मुताबिक एक सितंबर की रात मनियारी मजरे दाऊदपुर निवासी शिवशंकर गुप्ता की ट्रॉली चोरी हुई थी।मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने रामपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।तीनों आरोपी अमेठी के मुसाफिरखाना क्षेत्र के निवासी हैं।आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।

 

के मास न्यूज संवाददाता दोस्तपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें