बरौंसा सुल्तानपुर
जनपद सुलतानपुर थाना गोसाईगंज क्षेत्र के खंडूसपुर निवासी बैजनाथ यादव 45 वर्षीय पुत्र लहूरी यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई बताया जा रहा है कि वह अंसारी ईट भट्टे पर मजदूरी करते थे परिजनों के अनुसार 22 जून की रात करीब 10:00 बजे डोमापारा जासापारा मार्ग पर स्थित विद्यालय के सामने बैजनाथ यादव गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे सूचना मिलने पर उन्हें पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया बाद में गंभीर हालत होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां उनका इलाज चल रहा था इलाज के दौरान शुक्रवार की रात करीब 3:00 बजे उनकी मौत हो गई इसके बाद परिवरीजन शव लेकर घर पहुंचे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक अपने पीछे पत्नी गीता सहित परिवार को छोड़ गए हैं परिवार के अन्य सदस्यों में शिमला विमला सीमा कृष्णाऔर बालकिशन शामिल हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं थाना अध्यक्ष अखंड देव मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी
पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा



















