संगठन मजबूत करने’ की कवायद: जलालपुर के शक्ति संयोजक लखनऊ के लिए हुए रवाना

0
1

 

जलालपुर/अम्बेडकरनगर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अवध क्षेत्र के आगमन पर जलालपुर नगर के शक्ति केंद्र संयोजक नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के कुशल नेतृत्व में आज लखनऊ के लिए रवाना हुए। संयोजक वाहन प्रमुख विकाश निषाद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष रूप से शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें संगठन को सुदृढ़ करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर गहन मंथन किया जाएगा।इस अवसर आनंद मिश्र ,बेचन पांडे, राधेश्याम शुक्ल, विनय मिश्र,सोनू गौड, शिवम आर्या, शिवनाथ त्रिपाठी, दीपक गोयल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें