मुडिला / कादीपुर पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के क्रम में और अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में कादीपुर थाना अंतर्गत ग्रामसभा मझगवा में आज दिनांक 5 जून 2026 को “बहु बेटी नारी मिशन शक्ति अभियान” के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अभियान में उपनिरीक्षक श्री आनंद बाजपेई, हेड कांस्टेबल शिवमूरत सक्सेना, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार मौर्या, महिला कांस्टेबल रेखा सोनकर व मझगवा ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से महिलाओं को संबोधित किया।
जागरूकता के मुख्य बिंदु:-नारी सुरक्षा- महिलाओं की सुरक्षा हेतु सरकार की योजनाएं
-नारी सम्मान- समाज में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की जानकारी
नारी स्वावलंबन -महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रही सरकारी योजनाएं
हेल्पलाइन नंबर-महिलाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए वीमेन पावर लाइन 1090, 181 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराना था। ग्राम प्रधान ने भी महिलाओं से आगे आकर अपनी बात रखने और सुरक्षा के लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने की अपील की।
थाना कादीपुर पुलिस ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी क्षेत्र के अन्य गांवों में चलाए जाएंगे।
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला


















