दो बाइकों  की टक्कर में घायल महिला की मौत

0
20

 

मुडिला/सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के ककना गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की टक्कर में घायल महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय शाम करीब 5 बजे रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।

पड़ेला निवासी शीला अपने मायके पक्ष की शादी में शामिल होने गई थीं। गुरुवार, 27 नवंबर को शाम करीब चार बजे वह भतीजे गोलू के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। ककना गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
टक्कर के बाद शीला सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोग उन्हें सीएचसी कादीपुर ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों के मुताबिक, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शीला की मौत हो गई। इसके बाद वे शव को सीएचसी कादीपुर ले आए। पुलिस ने पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

शीला के पति घेराऊ चौधरी का करीब एक साल पहले निधन हो गया था। उनके दो बेटे संदीप और कुलदीप हैं। दोनों घर पर रहकर खेती करते हैं।

*— विवेक कुमार पत्रकार की रिपोर्ट*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें