समूह सखियों ने सौंपा ज्ञापन
मऊ। जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर समूह सखियों ने अपने मांगों को लेकर धरना दिया उसके उपरांत डीएम महोदय को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम से ज्ञापन दिया जिसके माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि अपने ब्लॉक में जनपद मऊ 2023 से समूह सखी के रूप में कार्यरत हैं हम लोग गांव में लोकेश ऐप्स और नए प्रोफाइलिंग करना, पुराने समूह का केवाईसी करना सभी समूह का हर महीना बैठक करना SHG कट ऑफ भरना एवं इसके साथ-साथ चुनाव के समय कार्य करना एस ई आर कार्य करना फॉर्म को BLO के पास जमा करना अनेकों प्रकार के सरकारी योजनाओं के लाभ को घर-घर जाकर प्रचार प्रसार आदि बहुत कार्य को भी करते हैं जिसके एवज में मात्र ₹2000 विकासखंड के माध्यम से प्राप्त होता है जो आज के समय में महंगाई के हिसाब से कुछ नहीं है हम सभी समूह सखी को अन्य कर्मचारियों की तरह कुछ सुविधाएं दिए जाएं जिससे हम लोगों को भी कार्य को सुचारू रूप से कर सकें, जैसे इन लोगों की सरकार से निम्न मांग है
1. हम सभी समूह सखियों को स्थाई किया जाए व नियुक्तप्रमाण पत्र तथा परिचय पत्र जारी किया जाए तथा मानदेय ₹20000 प्रति माह किया जाए व सुरक्षा बीमा तथा त स्मार्टफोन / टैबलेट हर महीना रिचार्ज के सुविधा तथा ड्रेस कोर्ट हम लोगों कोट हम लोगों को दिया जाए इन सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए नहीं तो हम लोग आंदोलन के लिए दिवस होंगे। समूह सखियों ने उपयुक्त मांग को जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन के माध्यम मुख्य मंत्री को दिया। जिसमें निम्नलिखित समूह सखियां जिनका नाम इस प्रकार है
पूनम रावत, शशि कला, रंभा, ममता, मूराती ,सुमन देवी, प्रेमशिला, लालिमा, निर्मला देवी ,उषा देवी, बसंती देवी पूनम पूनम लता, रीना देवी ,ज्ञानती देवी ,आशा देवी आदि महिलाएं उपस्थित रही।
ब्यूरो रिपोर्ट मऊ













