अखण्डनगर नगर चौक पर मात्र शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के पंडाल पर उमड़ी भारी भीड़
अखण्डनगर /सुल्तानपुर
शारदीय नवरात्र के छ: दिन शुक्रवार को अखण्डनगर के नगर चौक पर स्थित मात्र शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के दुर्गा पंडाल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
सुबह से ही देवी मां के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। स्कंदमाता स्वरूप माँ की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। पंडाल को आकर्षक लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
पंडाल में दुर्गा वाहिनी और मात्र शक्ति की कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, प्रसाद वितरण और दर्शन की बेहतर व्यवस्था किऐ गऐ है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी भी पुलिस प्रशासन देखरेख मे लगी रहती है।स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं।
क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार सहित माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शाम होते ही पंडाल परिसर में भक्ति गीतों और जागरण से वातावरण भक्तिमय हो जाता है।
नरेश कुमार केमास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर




















