नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 55 वर्षीयआरोपी को सिधारी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
2

 

आजमगढ़ सिधारी थाना पुलिस ने करीब साढ़े छह वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया।

 

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को थाना सिधारी में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रमोद पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय, निवासी मुनि छपरा, थाना रेवती, जनपद बलिया, हाल पता हरवंशपुर, थाना सिधारी, आजमगढ़ के विरुद्ध नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म के आरोप में मु0अ0सं0 423/2026, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5M/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

पूछताछ के बाद पुलिस हिरासत में लिया

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रमोद पाण्डेय को 15 अक्टूबर को पूछताछ के लिए थाना सिधारी लाया गया था। आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान आरोपी के नशे का आदी होने की जानकारी भी पुलिस को मिली। पूछताछ एवं विवेचनात्मक कार्रवाई के बाद 16 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी:

प्रमोद पाण्डेय, उम्र करीब 55 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय, निवासी मुनि छपरा, थाना रेवती, जनपद बलिया, हाल पता हरवंशपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 

– निरीक्षक शिव कुमार यादव, थाना सिधारी

– उपनिरीक्षक मुरारी मिश्र, थाना सिधारी

– महिला कांस्टेबल रुक्मणि सिंह, थाना सिधारी

 

पुलिस का कहना है कि प्रकरण में विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है।

सब ब्यूरो चीफ महादेव यादव आजमगढ़ की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें