पीएम श्री विद्यालय की टंकी से सभी टोटी गायब, देसी हैंड पंप से पानी पीने के लिए मजबूर अध्यापक व बच्चे

0
19

अखंड नगर/ सुल्तानपुर

 

जूनियर कंपोजिट विद्यालय बेहरा भारी अखंड नगर सुल्तानपुर के प्रांगण में बनी पानी की टंकी की सभी टोटी गायब हैं अथवा लगाई ही नहीं गई है। क्योंकि किसी भी टंकी में टोटी नहीं है ।विद्यालय परिवार देसी हैंड पंप से पानी पीने को मजबूर है इंडिया मार्का का हैंडपंप जिसमें समरसेबल लगाया गया है किन्तु वह भी काम नहीं कर रहा है सवाल है विद्यालय की मेंटेनेंस के लिए आया पैसा कहां जा रहा है क्या सरकार ने इस विद्यालय के लिए कोई पैसा दिया ही नहीं । अध्यापक गर्मी से परेशान हो बच्चों को पेड़ के नीचे पढ़ाने को मजबूर है अध्यापकों से बात चीत में पता चला कि विद्यालय में 4-6बैटरियां है इनवर्टर है किन्तु कनेक्शन और बैटरियों में पानी न होने से सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है। आखिर विद्यालय की गुणवत्ता की जांच क्यों नहीं। इसका जिम्मेदार कौन है सरकार या शिक्षा विभाग या फिर वह जिसके हाथ में विद्यालय को संभालने की जिम्मेदारी है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें