अखंड नगर सीएचसी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन, विधायक राजेश गौतम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने फीता काट कर किया उदघाटन

0
1

 

 

अखण्डनगर /सुल्तानपुर

 

अखंड नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (मेडिकल स्टोर) का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि कादीपुर विधायक राजेश गौतम और अधीक्षक सत्येंद्र सिंहद्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद विधायक ने अस्पताल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। *इस दौरान अस्पताल में लंबे समय से लंबित पड़ी जनसमस्याओं को लेकर स्थानीय पत्रकारों ने विधायक से सवाल किया। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार उदय भान सिंह, बबलू सिंह, अनुराग त्रिपाठी, संतोष कुमार और नरेश कुमार ने* *विधायक राजेश गौतम से अस्पताल की बदहाली पर सवाल किए*। पत्रकारों ने विधायक का ध्यान इस बात की ओर खींचा कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के कारण गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।इसके साथ ही पत्रकारों ने मुद्दा उठाया कि अस्पताल में पिछले दो वर्षों से पियोसीटी मशीन धूल फांक रही है और अभी तक इसका इंस्टॉलेशन नहीं हो सका है। इस तकनीकी खामी और लापरवाही की वजह से गरीब मरीजों को मजबूरन निजी पैथोलॉजी से महंगी जांचें करानी पड़ रही हैं, जिससे उनका आर्थिक शोषण हो रहा है।पत्रकारों और स्थानीय निवासियों की इस जायज शिकायत को विधायक राजेश गौतम ने बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर ही मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि वे इस मामले में तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सुल्तानपुर से सीधी बात करेंगे। विधायक ने आश्वासन दिया कि पीयोसीटी मशीन को जल्द से जल्द इंस्टॉल कराया जाएगा और अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि क्षेत्र की जनता को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंड नगर के अधीक्षक सत्येंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ जन औषधि केंद्र के संचालक विनोद सिंह और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें