भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, 11 सत्रों में कार्यकर्ता हुए प्रशिक्षित

0
1

 

अंबेडकर नगर

सोमवार से शुरू हुए भाजपा की दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग जिला वर्ग प्रभारी विनोद कुमार की देख रेख और भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में मंगलवार को 11 सत्रों की प्रशिक्षण के साथ संपन्न हो गया। प्रशिक्षण वर्ग में सभी विषय के वक्ताओं ने अपने अपने विषय पर व्याख्यान दे कर अपेक्षित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। सभी सत्रों की अध्यक्षता और संचालन अलग अलग नेताओं ने किया। प्रशिक्षण वर्ग की आयोजन ने कार्यकर्ताओं में व्यवस्थित संगठन कार्य करने की कला और चुनावी समर को जीतने की जोश भरा।

प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन की समापन सत्र में सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएँ व क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर व्याख्यान देते हुए प्रदेश शासन के मंत्री कृषि सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा सरकार पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय और एकत्म मानव दर्शन पर कार्य करते हुए समाज के अन्तिम परिवार तक योजनों का लाभ बिना भ्रष्टाचार के पक्के मकान, शौचालय आदि का पैसा उनके खाते में पहुंचा रही है। भाजपा संघ काल से ही देश और जनता के लिए कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की नीति से जनता परेशान थी। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कारण ही बंगाल भारत का अभिन्न अंग रह पाया ,

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल अतिथियों, वर्ग प्रभारी/क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार,जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा संगठन में अच्छे कार्यकर्ताओं का निर्माण समय समय पर होने वाले प्रशिक्षण वर्ग से होता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्यकर्ता समाज में व्यवस्थित रूप से कार्य कर रहे हैं। कहा कि इन्हीं परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जनपद की पांचों विधानसभा सीटों को जीतेगी। उन्होंने वर्ग के समापन की घोषणा किया।

प्रशिक्षण वर्ग में वैचारिक अधिष्ठान विषय पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, कार्यकर्ता विकास पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, भाजपा का इतिहास विकास पर भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव, देश के समक्ष चुनौतियां/नैरेटिव पर प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी, कार्य विस्तार एवम् चुनाव प्रबंधन पर पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीयूष मिश्र, बूथ प्रबंधन पर प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह, कार्य पद्धति पर विधायक सुरेश पासी, विचार परिवार पर वर्ग प्रभारी विनोद सिंह पटेल, मीडिया प्रबंधन व सोशल मीडिया, ए आई एवं व्यवहारिक , मीडिया प्रबंधन पर प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी एवम् निवर्तमान प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अंकित सिंह चंदेल ने विषय रखते हुए प्रशिक्षित किया। जिला प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से डॉ हरिओम पाण्डेय, रितेश पाण्डेय, श्याम सुंदर वर्मा साधू,धर्म राज निषाद,डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ओंकार गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, आनंद वर्मा ,मौसम वर्मा, डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, अंजू पाण्डेय,विकाश निषाद सहित 248 कार्यकर्ता शामिल रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें