सुबह-सुबह जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और आर्टिका की आमने-सामने टक्कर

0
1

जौनपुर    – जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। पिकअप वाहन (UP 62 BT 3665) और आर्टिका कार (UP 62 CP 4351) की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद खेतासराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। घायल को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें