पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित

0
4

 

अंबेडकर नगर

नेताजी मुलायम सिंह यादव जी का संपूर्ण जीवन समाज के कमजोर, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक रहा। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों, नौजवानों, मजदूरों और आम जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

देश के रक्षा मंत्री के रूप में उनका योगदान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी राजनीतिक यात्रा भारतीय राजनीति के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका संघर्ष, सादगी, जनसेवा के प्रति समर्पण और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों के लिए आवाज उठाने का संकल्प आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

नेताजी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, उनके संघर्ष और समाजवादी सिद्धांत सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें