जलालपुर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन, पीएम मोदी ने नशा मुक्ति और वोकल फॉर लोकल का दिया संदेश

0
1

 

जलालपुर/अंबेडकर नगर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा, ”मेरे प्यारे देशवासियों ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ यह अभियान इस समय पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका लक्ष्य बिल्कुल साफ है – नशा मुक्त युवा, ड्रग फ्री इंडिया।पीएम मोदी ने कहा, ”मेरे प्यारे देशवासियों, हमारे पर्व और त्योहार, हमारी परंपराओं के साथ-साथ, हमें एक-दूसरे से जुड़ने का भी अवसर देते हैं। आने वाले दिनों में हम और भी कई महत्वपूर्ण पर्व मनाने जा रहे हैं। 4 सितंबर को जन्माष्टमी का पावन पर्व है। सितंबर में ही हम विश्वकर्मा पूजा भी मनाएंगे। इस अवसर पर अपने आसपास के कारीगरों, शिल्पकारों और विश्वकर्मा साथियों का सम्मान करना चाहिए। कुछ महीनों बाद दीपावली भी आने वाली है, इसकी तैयारियां भी धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं। त्योहारों के इस मौसम में, मैं एक बार फिर, आपसे, वोकल फॉर लोकल का आग्रह दोहराऊंगा और वोकल फॉर लोकल का मतलब केवल मिट्टी के दीये खरीदना नहीं है, इसका विजन बहुत बड़ा है। हम अपने घर के लिए जो भी सामान खरीदते हैं, उसे एक बार जरूर देख लें कि वो भारत में बना हो। भारत के आत्मनिर्भर बनने का मार्ग, भारत में बनी चीजों पर गर्व करने से ही प्रशस्त होगा। इस संदेश को ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। हमारे क्रिएटिव दुनिया के साथियों, इंफ्लूएंसर्स और सेलेब्रिटीज की भी इसमें बहुत बड़ी भूमिका है। मेरा आपसे आग्रह है कि स्वयं भी वोकल फॉर लोकल को अपनाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कीजिए।” नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में विभिन्न बूथों पर यह आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर विभिन्न बूथों पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त, सुरेंद्र सोनी, मानिक चंद सोनी, बेचन पांडे, कृष्ण गोपाल गुप्त, आनंद मिश्र,शीतल सोनी,विकास निषाद, दीपचंद सोनी, अतुल जायसवाल, दिलीप यादव,नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गुप्ता,दुर्गेश गुप्ता, मनीष सोनी, गोपाल सोनकर, शिवनाथ त्रिपाठी,आशाराम मौर्य,डेविड गोरे,दुर्गेश अग्रहरि,आकाश अग्रहरि, सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें