अम्बेडकरनगर
भारतीय जनता पार्टी ने अम्बेडकरनगर जिले में अपनी नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। 12 अगस्त 2026 को जारी सूची में कुल 34 पदाधिकारियों को अलग-अलग संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी की ओर से जारी पत्र के अनुसार यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मा. पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत की गई है।
नई जिला कार्यसमिति में 8 जिला उपाध्यक्ष, 3 जिला महामंत्री, 8 जिला मंत्री, 1 जिला कोषाध्यक्ष, 2 जिला सह कोषाध्यक्ष, 1 जिला आईटी संयोजक, 2 जिला आईटी सह संयोजक, 1 जिला मीडिया संयोजक, 2 जिला मीडिया सह संयोजक, 1 जिला सोशल मीडिया संयोजक, 2 जिला सोशल मीडिया सह संयोजक, 1 जिला कार्यालय मंत्री तथा 2 जिला कार्यालय सह मंत्री शामिल हैं।
ये बने जिला उपाध्यक्ष
जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोज मिश्रा, डॉ. राना रणधीर सिंह, श्रीमती सुमन पाण्डेय, अमरेन्द्रकान्त सिंह, पंकज वर्मा, विकास मोदनवाल, शुभम अग्रहरी और विवेक मौर्य को दी गई है।
तीन नेताओं को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
बाबा राम शब्द यादव, विमलेन्द्र प्रताप सिंह मोनू और विनोद कुमार को जिला महामंत्री बनाया गया है।
जिला मंत्री पद पर आठ नाम
जिला मंत्री के रूप में विनय पाण्डेय, शिवपूजन राजभर, आकाश वर्मा, श्रीमती अंजू पाण्डेय, अभिषेक निषाद, अखण्ड प्रताप वर्मा, उमाशंकर शुक्ला और जय सिंह को जिम्मेदारी मिली है।
कोष और आईटी संगठन में भी नई जिम्मेदारियां
राजकुमार सेठ को जिला कोषाध्यक्ष तथा सागर संघवानी और रामसूरत वर्मा को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
आईटी विभाग में मनीष मिश्रा जिला आईटी संयोजक, जबकि सुधांशु ओझा और अंकित अग्रहरी जिला आईटी सह संयोजक बनाए गए हैं।
मीडिया और सोशल मीडिया टीम का भी गठन
बाल्मीकि उपाध्याय को जिला मीडिया संयोजक बनाया गया है। अमित सिंह और गिरीश वर्मा जिला मीडिया सह संयोजक होंगे।
वहीं शाश्वत मिश्रा को जिला सोशल मीडिया संयोजक तथा आकाश कुमार और अरुण राजभर को जिला सोशल मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यालय संचालन की जिम्मेदारी
संतोष सिंह बबलू को जिला कार्यालय मंत्री तथा धीरेन्द्र प्रताप सिंह और निखिल जायसवाल को जिला कार्यालय सह मंत्री बनाया गया है।
भाजपा की नई जिला कार्यसमिति में संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों को जिम्मेदारियां मिलने के बाद जिले में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सूची पर जिला अध्यक्ष के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।
अम्बेडकरनगर भाजपा में नई टीम के गठन के साथ अब संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की कवायद तेज होने की उम्मीद हैl


















