अपना दल (यस ) के पूर्व जिलाध्यक्ष फूलचंद पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

0
9

अम्बेडकर नगर अपना दल (एस) के पूर्व जिलाध्यक्ष फूलचंद पटेल जी का जन्मदिन बुधवार को जिला मुख्यालय अम्बेडकर नगर में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अपना दल (एस) के जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश वर्मा ने केक काटकर पूर्व जिलाध्यक्ष फूलचंद पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर प्रेम प्रकाश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा से अवगत कराया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष फूलचंद पटेल जी ने जन्मदिन के अवसर पर मिले स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।* उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूर्व की तरह पूरी तन्मयता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलचंद पटेल जी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें