पवई में सावन के सोमवार पर माता शीतला धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

0
3

 

आजमगढ़। सावन के सोमवार के अवसर पर जनपद आजमगढ़ के पवई ब्लॉक क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध माता शीतला जी के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने माता शीतला के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सावन के पावन महीने में सोमवार का विशेष महत्व होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और

भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा एवं व्यवस्था के इंतजाम किए गए। खुद थाना पवई के इंचार्ज अमित पाल जी ने मंदिर की कमान संभाली श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। सावन के सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल बना दिया।

पवई ब्लॉक संवाददाता Mk saxena (मुकेश) की रिर्पोट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें